Thursday, Nov 12

होम = Cover Story Featured = रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली पर आया CTI का रिएक्शन, कहा- 2.5 लाख दुकानें बंद रहने से 12 हजार करोड़ का नुकसान

रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली पर आया CTI का रिएक्शन, कहा- 2.5 लाख दुकानें बंद रहने से 12 हजार करोड़ का नुकसान

India Bloc Rally Delhi Business Loss: दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई विपक्षी दलों की महारैली का असर अब राजधानी के कारोबार पर भी दिखने लगा है। दीपावली से ठीक पहले हुई इस रैली को लेकर व्यापारिक संगठनों ने बड़े आर्थिक नुकसान का दावा किया है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, रैली के चलते दिल्ली की करीब ढाई लाख दुकानें बंद रहीं और कारोबारियों को लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

जाम और भीड़ से 25 बाजारों का कारोबार प्रभावित

राहुल गांधी की रैली और मार्च के चलते सेंट्रल दिल्ली में कई घंटे तक जाम लगा रहा। CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक, रामलीला मैदान के आसपास के 25 बाजारों में कारोबार ठप रहा। ग्राहकों के नहीं पहुंचने से प्रमुख बाजारों में करीब 80 फीसदी दुकानें बंद रहीं। कारोबारियों का कहना है कि रैली के दिन उनकी आशंकाएं सही साबित हुईं और उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।

'नुकसान से व्यापारी नाराज'

रैली के दौरान कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, भागीरथ पैलेस, करोलबाग, सदर बाजार, चावड़ी बाजार और कनॉट प्लेस समेत 25 बाजार बंद रहे। CTI ने कारोबारियों को 10 से 12 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है। व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने राहुल गांधी को चार बार पत्र लिखकर रैली टालने या जगह बदलने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। अब कारोबारी नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रैली में आइए, खरीदारी भी कीजिए… राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों के लिए की अपील