होम = Breaking = CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, नीरज का सिल्वर और दो गोल्ड से बढ़ी पदकों की संख्या

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन, नीरज का सिल्वर और दो गोल्ड से बढ़ी पदकों की संख्या

by | Aug 1, 2026 | Breaking, News Latest, खेल

Neeraj Chopra Silver Medal: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल छह पदक अपने नाम किए, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल रहे। स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर ब्रॉन्ज अपने नाम किया। वहीं, श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता।

नीरज को सिल्वर, यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज

पुरुष जैवलिन थ्रो में श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता। भारत के नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर अपने नाम किया, जबकि यशवीर सिंह ने आखिरी प्रयास में 85.41 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। वहीं, पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम उम्मीदों के विपरीत टॉप-8 में भी जगह नहीं बना सके।

जूडो और एथलेटिक्स में भारत ने रचा इतिहास

भारत फिलहाल मेडल टैली में 10वें स्थान पर है। टीम के खाते में अब 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज समेत कुल 23 पदक हैं। शुक्रवार को भारत ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज जीते। जूडो में अस्मिता डे ने भारत को इस खेल का पहला कॉमनवेल्थ गोल्ड दिलाया, जबकि हर्ष सिंह ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता। वहीं, तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।