Wednesday, Aug 19

होम = खेल = क्रिकेट = नशे में ड्राइविंग ने बढ़ाई डेविड वॉर्नर की मुश्किलें, पुलिस से बचने को बदली थी सीट

नशे में ड्राइविंग ने बढ़ाई डेविड वॉर्नर की मुश्किलें, पुलिस से बचने को बदली थी सीट

David Warner Drunk Driving: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए 1500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनकी कार में इंटरलॉक डिवाइस लगाने का आदेश दिया गया है। डेविड वॉर्नर के मामले में सजा की गंभीरता साफ दिखती है।

वॉर्नर की लोकप्रियता बनी सजा का आधार

वॉर्नर के वकील ने कोर्ट में कहा कि मीडिया कवरेज के कारण वह पहले ही काफी सार्वजनिक दबाव झेल चुके हैं। हालांकि, जज क्लेयर फार्नन ने माना कि उनकी वैश्विक पहचान के चलते इस घटना से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है।

ईस्टर की छुट्टियों में हुआ मामला

पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के बाद ईस्टर की छुट्टियों में घर लौटते समय वॉर्नर को गिरफ्तार किया गया था। उनके वकील अवैस अहमद के मुताबिक, उन्होंने एक कार्यक्रम से परिवार को घर छोड़ने का अचानक फैसला किया था। उस समय वह वाइन के तीन ग्लास पी चुके थे।

ब्रीद टेस्ट से पहले सीट बदलने की कोशिश

कोर्ट में सामने आई जानकारी के मुताबिक, ब्रीद-टेस्टिंग पॉइंट देखते ही वॉर्नर ने गाड़ी रोक दी और एक महिला यात्री के साथ सीट बदलने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें ड्राइवर के तौर पर पहचान लिया। इसके बाद वॉर्नर ने ब्रीद टेस्ट में सहयोग किया।