Delhi: 1 नवंबर से अधिकृत पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना किया जाएगा, ताकि निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित किया जा सके। यह नियम DMRC की पार्किंग सुविधाओं पर लागू नहीं होगा।
बदलेगा ऑफिस टाइम, 50% WFH
MCD के दफ्तर सुबह 8:30 से शाम 5 बजे और GNCTD के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे। सरकारी और निजी कार्यालयों में 50% कर्मचारी घर से काम करेंगे और 50% ऑफिस आएंगे।
निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक
10 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूर्ण रोक रहेगी। वहीं धूल पैदा करने वाली डिमोलिशन और खुले में सिविल निर्माण गतिविधियों पर 1 नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक रोक रहेगी। दिल्ली CMO ने कहा कि स्वच्छ हवा सरकार की सालभर की प्राथमिकता है। प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों पर सख्त कार्रवाई, लगातार निगरानी और विभागों के समन्वय से काम किया जा रहा है।

