Tuesday, Nov 10

होम = Breaking = दिल्ली में BS-VI प्रतिबंध लागू होते ही दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा भीषण जाम

दिल्ली में BS-VI प्रतिबंध लागू होते ही दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर लगा भीषण जाम

Delhi BS6 vehicle entry ban: दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सरकार की नई पाबंदियां रविवार, 1 नवंबर से लागू हो गई हैं। इसके तहत दिल्ली में रजिस्टर्ड नहीं होने वाली BS-VI से कम उत्सर्जन मानक वाली पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रतिबंध लागू होते ही दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर नेशनल हाईवे-48 (NH-48) पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला।

गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर तैनात 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी

रविवार सुबह दिल्ली जाने वाली मुख्य सड़क और सर्विस लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बॉर्डर के गुरुग्राम वाले हिस्से में करीब एक किलोमीटर तक जाम लग गया। अधिकारियों के मुताबिक, वाहनों की जांच के लिए हरियाणा पुलिस के 50 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक अधिकारियों ने आशंका जताई कि पाबंदियों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रह सकती है।

31 जनवरी तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिल्ली सरकार का यह प्रतिबंध 1 नवंबर से अगले साल 31 जनवरी तक लागू रहेगा। इसके दायरे में दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड BS-III और BS-IV समेत BS-VI से कम मानक वाली पेट्रोल और डीजल गाड़ियां आएंगी। यह रोक हल्के, मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों पर भी लागू है।

हालांकि, BS-VI मानक वाले वाहनों के साथ CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को छूट दी गई है। सरकार का उद्देश्य सर्दियों में प्रदूषण को नियंत्रित करना और दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार करना है।

ये भी पढ़े: दिल्ली से आगरा 59 मिनट और गुवाहाटी 8 घंटे में, PM मोदी ने दी बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को मंजूरी