होम = Cover Story Global = दिल्ली में सुबह भूकंप का झटका, लोगों में दहशत; नहीं है किसी बड़े नुकसान की खबर

दिल्ली में सुबह भूकंप का झटका, लोगों में दहशत; नहीं है किसी बड़े नुकसान की खबर

by | Aug 2, 2026 | Cover Story Global

Delhi Earthquake: रविवार की सुबह दिल्ली की शुरुआत भूकंप के झटकों के साथ हुई। सुबह 4:14 बजे राजधानी की धरती कुछ सेकंड के लिए कांपी, जिससे कई लोगों की नींद खुल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 दर्ज की गई।

8 किलोमीटर गहराई में था भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 28.721° उत्तरी अक्षांश और 76.957° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। इसकी गहराई जमीन से महज 8 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण आसपास के इलाकों में झटके महसूस हुए। हालांकि, रिक्टर स्केल पर 2.9 तीव्रता का यह भूकंप हल्की श्रेणी में आता है, इसलिए इससे किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं मानी जाती।

कई लोगों की नींद खुली, कई को पता भी नहीं चला

भूकंप के समय रविवार तड़के अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। हल्के झटकों की वजह से कुछ लोगों की नींद खुल गई और उन्होंने कंपन महसूस किया, जबकि बड़ी संख्या में लोगों को इसका बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ। चूंकि भूकंप की तीव्रता केवल 2.9 थी, इसलिए झटके हल्के रहे और कहीं से भी किसी नुकसान या अप्रिय घटना की सूचना सामने नहीं आई।