Delhi Gold Price Today: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव के बीच सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। बॉन्ड यील्ड में तेजी और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका ने सोने पर दबाव बढ़ाया है। दिल्ली में पिछले दिन 24 कैरेट सोना ₹2,510 गिरकर ₹1,50,310 और 22 कैरेट सोना ₹2,310 गिरावट के साथ ₹1,37,790 प्रति 10 ग्राम हुआ है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। औद्योगिक मांग सुस्त पड़ने से एक किलो चांदी आज ₹100 और सस्ती हो गई।
चेन्नई में सबसे महंगी चांदी
तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5,100 सस्ती हुई है। आज दिल्ली में चांदी ₹100 गिरकर ₹2,39,900 प्रति किलो पर आ गई। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है। वहीं, चेन्नई में एक किलो चांदी ₹2,44,900 के भाव बिक रही है, जो चारों महानगरों में सबसे ज्यादा है।
महंगाई और यील्ड से सोने पर दबाव
रिसर्च एनालिस्ट निरपेंद्र यादव के मुताबिक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता बढ़ रही है। इससे अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और डॉलर मजबूत हो रहे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति सख्त रहने की आशंका है। वहीं, आनंद राठी की रिसर्च एनालिस्ट वेदिका नार्वेकर ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता के कारण तेल की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं। उनके मुताबिक अमेरिकी 10 साल की ट्रेजरी यील्ड करीब 5.20% पहुंचने से सोने पर दबाव बढ़ा है।
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820
जमशेदपुर में बैंक डकैती से हड़कंप, 42 लाख कैश और 23 किलो सोना लूटा

