Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट ने अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट करने का प्रस्ताव दिया है। अदालत ने कहा कि उनके पत्र में उठाई गई चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत है।
हाई कोर्ट ने देखी मेडिकल रिपोर्ट
सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि फिलहाल सोनम वांगचुक की सेहत को तत्काल कोई खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार अभी उन्हें नस के जरिए दवा देने की जरूरत नहीं है और सरकारी अस्पताल में भी उन्हें केवल मुंह से ली जाने वाली दवाएं दी जा रही हैं।
डॉक्टरों की राय पर HC की नजर
दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट और राय का भी अवलोकन किया। अदालत ने कहा कि वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखना जरूरी है और इसी आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा।

