होम = Trending = दिल्ली दहलाने की साजिश का खुलासा, जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

दिल्ली दहलाने की साजिश का खुलासा, जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार

by | Aug 2, 2026 | Trending

Delhi terror plot: दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को लेकर एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी STF ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध मॉड्यूल का पर्दाफाश करने का दावा किया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस साजिश में पुलिस की वर्दी पहनकर हिंसा फैलाने की योजना बनाई जा रही थी। इस मामले में मुख्य आरोपी हमीम मंडल के बाद अब उसकी कथित सहयोगी और गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार को भी गिरफ्तार किया गया है।"

पूछताछ के लिए बंगाल लाई गई अर्पिता

एसटीएफ के आईजी गौरव शर्मा के मुताबिक, अर्पिता सरकार को झारखंड के साहिबगंज से तकनीकी निगरानी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसे पश्चिम बंगाल लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले को बेहद संवेदनशील बताया है।

हमीम मंडल पर जैश मॉड्यूल से जुड़े होने का आरोप

एसटीएफ के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी हमीम मंडल पहले ही पूर्वी बर्धमान से गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का दावा है कि वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क के संपर्क में था। जांच एजेंसियां उसके मोबाइल और डिजिटल उपकरणों से मिले दस्तावेजों की जांच कर रही हैं, जिनके आधार पर हैंडलर्स से संपर्क की बात कही गई है।