Wednesday, Nov 11

होम = Breaking = दिल्ली के स्कूल में दर्दनाक हादसा, 9 साल की बच्ची की क्लासरूम में अचानक मौत

दिल्ली के स्कूल में दर्दनाक हादसा, 9 साल की बच्ची की क्लासरूम में अचानक मौत

Delhi School Girl Death: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-2 स्थित एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई। क्लासरूम में उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद स्कूल के शिक्षक उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह मामला पांडव नगर थाना क्षेत्र के लवली हेरिटेज स्कूल का है। शुरुआती जानकारी में बच्ची की मौत की वजह हार्ट अटैक या कोई अन्य मेडिकल समस्या होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

क्लासरूम में अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपनी कक्षा में मौजूद थी, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। शिक्षकों ने बिना देरी किए उसे पास के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बताया जा रहा है कि क्लासरूम में हुई यह घटना स्कूल के CCTV कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या फाउल प्ले की बात सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है।

महज 9 साल की बच्ची की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। स्कूल में भी शोक का माहौल है। फिलहाल मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ये भी पढ़े: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवंबर तक दीपावली उत्सव, 1256 व्यंजनों से सजेगा अन्नकूट