Thursday, Sep 24

होम = Breaking = दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन आज भी बंद, राजीव चौक-ITO समेत पढ़ें DMRC की नई एडवाइजरी

दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन आज भी बंद, राजीव चौक-ITO समेत पढ़ें DMRC की नई एडवाइजरी

Delhi Metro Close News: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों के लिए आज भी बड़ी परेशानी की खबर है। सुरक्षा कारणों के चलते लगातार चौथे दिन राजधानी के 18 मेट्रो स्टेशन बंद रखे गए हैं। इनमें राजीव चौक, ITO, मंडी हाउस और सुप्रीम कोर्ट जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। DMRC के मुताबिक यह आदेश सुबह 7:30 बजे से लागू हो गया है। स्टेशन बंद होने से हजारों ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इन 18 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

DMRC की एडवाइजरी के मुताबिक सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केन्द्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन आज भी बंद रहेंगे। इन स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

स्टेशन बंद होने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि ऑफिस पहुंचने के लिए उन्हें कैब और ऑटो पर रोज 400-500 रुपये अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, राजीव चौक और मंडी हाउस जैसे बड़े इंटरचेंज स्टेशन बंद होने से सफर का समय भी बढ़ गया है।