Thursday, Sep 24

होम = News Big = दिल्ली से मुंबई तक iPhone का जलवा, नए मॉडल के लिए स्टोर्स के बाहर उमड़ी भीड़

दिल्ली से मुंबई तक iPhone का जलवा, नए मॉडल के लिए स्टोर्स के बाहर उमड़ी भीड़

by | Sep 18, 2026 | News Big, टेक, देश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आइफोन 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने से पहले शुक्रवार को सुबह-सुबह साकेत के 'सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल' में एप्पल स्टोर के बाहर भीड़ जमा है। भीड़ में मौजूद सूरज चौहान नाम के एक कस्टमर ने इस दौरान कहा- मैं YouTube पर चैनल चलाता हूं और टेक रिव्यू करता हूं। मुझे फोन में काफी दिलचस्पी है। मैंने पिछली बार 17 Pro खरीदा था, इसलिए इस बार मैं 18 Pro Max खरीदने आया हूं। बड़ी संख्या में लोग फोन का इंतजार कर रहे हैं। मैं भी इंतजार कर रहा हूं।"

दिल्ली में भी लगी लंबी लाइन

दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के Apple स्टोर के बाहर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ जुट गई। सूरज चौहान ने बताया कि वह टेक रिव्यू करते हैं और पिछली बार iPhone 17 Pro खरीदा था। इस बार वह iPhone 18 Pro Max लेने पहुंचे हैं।

बेंगलुरु में भी दिखा क्रेज

बेंगलुरु के मॉल ऑफ एशिया स्थित इमैजिन Apple स्टोर के बाहर भी लंबी कतार लगी। राहुल ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से लाइन में हैं। उन्होंने कहा कि iPhone लॉन्च उनके लिए किसी त्योहार जैसा है और वह हर साल नया iPhone खरीदने की कोशिश करते हैं।

मुंबई में रात से लगी कतार

आइफोन 18 Pro और आइफोन 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने से पहले ही मुंबई के Apple स्टोर के बाहर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई ग्राहक पूरी रात स्टोर के बाहर लाइन में खड़े रहे। एक ग्राहक ने बताया कि वे रातभर यहीं खड़े रहे और फोन खरीदने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि बारकोड नहीं होने के बावजूद वे लाइन में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

नासिक से मुंबई पहुंचे ग्राहक

नासिक से मुंबई पहुंचे हितेश पटेल ने बताया कि वह गुरुवार रात 10 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। उन्हें सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है, जिसके बाद उन्हें अपना iPhone मिल जाएगा। हितेश ने बताया कि वह हर साल अपना फोन बदलते हैं और फिलहाल उनके पास iPhone 17 Pro Max है। अब वह नया iPhone 18 Pro Max खरीदने पहुंचे हैं।