Wednesday, Sep 09

होम = Breaking = दिल्ली के ओखला में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत

दिल्ली के ओखला में बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में एक की मौत

Okhla Cylinder Blast: दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। कम्युनिटी हॉल के पास ऑक्सीजन सिलेंडर में जोरदार धमाका होने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुबह 11 बजे हुआ हादसा, मौके पर पहुंची दमकल की टीमें

घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे हुई। सूचना मिलते ही तीन वॉटर टेंडर और एक मल्टी-कैजुअल्टी फर्स्ट रिस्पॉन्डर वाहन को मौके पर भेजा गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटना की वजह और मृतक की पहचान से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।