Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली पुलिस के रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, तीनों किसी बड़ी वारदात और टारगेट किलिंग की साजिश रच रहे थे। खुफिया सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इन्हें ट्रैक कर दबोच लिया।
विदेशी नेटवर्क से मिल रहे थे निर्देश
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों शूटरों को विदेश में बैठे गैंग के नेटवर्क के जरिए लगातार निर्देश मिल रहे थे। इन्हीं इनपुट्स के आधार पर उन्हें दिल्ली में एक बड़ी वारदात और टारगेट किलिंग को अंजाम देना था। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी राजधानी में हुई कई आपराधिक घटनाओं में वांटेड थे और इससे पहले भी टारगेट बनाकर फायरिंग जैसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर गैंग के पूरे नेटवर्क और इनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

