Bulldozer Action: नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर लगाए गए ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स भारतीय अधिकारियों ने हटा दिए हैं। यह कार्रवाई पाकिस्तान की ओर से इस्लामाबाद में भारतीय मिशन के बाहर अवरोधक हटाए जाने के बाद हुई है।
पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर हटे ढांचे
भारतीय अधिकारियों ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अनधिकृत ढांचे और अतिक्रमण को हटा दिया। सूत्रों के मुताबिक, ये संरचनाएं वीजा सेक्शन के पास निर्धारित सीमा से बाहर बनाई गई थीं। संबंधित एजेंसियों ने कार्रवाई कर इलाके की व्यवस्था सामान्य कर दी।
तनाव के बीच फिर दिखी सख्ती
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खी के दौरान राजनयिक मिशनों को लेकर ऐसी कार्रवाइयां पहले भी सामने आती रही हैं। कर्मचारियों की संख्या घटाने से लेकर आवाजाही और प्रशासनिक नियंत्रण कड़े करने तक, दोनों देश एक-दूसरे पर दबाव बनाते रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव अब भी बरकरार है, ऐसे में हाई कमीशन के बाहर हुई यह कार्रवाई कूटनीतिक हलकों में अहम मानी जा रही है।

