Udyog Bhawan Fire: देश की राजधानी दिल्ली में उद्योग भवन के पास स्थित मजदूर बस्ती में सोमवार देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत बिजली के पैनल से हुई, जिसने देखते ही देखते पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागना पड़ा। सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। करीब 20 दमकल गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर आग पर काबू पाया। हालांकि इस भीषण अग्निकांड में मजदूरों के सैकड़ों आशियाने जलकर खाक हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बिजली पैनल से लगी थी आग
पैरा: मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग बिजली पैनल से शुरू हुई और तेजी से अस्थायी श्रमिक कक्षों तक फैल गई। सभी मजदूर समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन कमरों में रखा उनका पूरा सामान जलकर राख हो गया।
20 से ज्यादा गाड़ियां आग पर काबू के लिए पहुंचे
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी संदीप दुग्गल ने बताया कि उद्योग भवन के पास मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी कैंप बनाए गए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैंप में छोटे एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था और अंदर बिजली के तार भी फैले हुए थे। उन्होंने कहा कि आग लगने की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती तौर पर इन दोनों कारणों में से किसी एक की आशंका जताई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की करीब 25 गाड़ियों को लगाया गया था, जिन्होंने कई घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।
करीब 3 बजे लगी थी आग
दिल्ली के उद्योग भवन के पास बस्ती में रात करीब 3 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा समय लग गया। प्रशासन के अनुसार सुबह 5:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया, जबकि दोबारा भड़कने से रोकने के लिए कूलिंग ऑपरेशन जारी है।

