Demanding a ban on gutkha and tobacco products, Purnia MP Pappu Yadav wrote a letter to PM Modi
Pappu Yadav : बिहार के चर्चित नेता और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गुटखा और चबाने वाले सभी तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गुटखा और तंबाकू का सेवन समाज के लिए बेहद संवेदनशील मुद्दा है, जिसने खासकर गरीब और श्रमिक वर्ग की जिंदगी को बर्बाद कर दिया है.
सांसद ने पत्र में लिखा है कि छोटे-छोटे पैकेट में बिकने वाला यह जहर लाखों परिवारों को मौत और तबाही की ओर धकेल रहा है. उनका कहना है कि रिक्शा चालक, मजदूर, खेतिहर किसान, दिहाड़ी मजदूर और फुटपाथ पर जीवन बिताने वाले लोग तंबाकू सेवन के सबसे बड़े शिकार बनते हैं. पप्पू यादव ने आगे लिखा कि ये तबका पहले से ही गरीबी, बेरोजगारी और शिक्षा की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, ऐसे में गुटखा और तंबाकू उनकी परेशानियों को और बढ़ा रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री से इस दिशा में सख्त कदम उठाने और देशभर में इन उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…