Saturday, Nov 14

होम = State = गुजरात = दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर विवाद, ‘पटियाला पैग’ समेत इन गानों पर रोक की मांग

दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट पर विवाद, ‘पटियाला पैग’ समेत इन गानों पर रोक की मांग

Diljit Dosanjh Ahmedabad Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले उनके गानों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्यक्रम में शराब, नशीले पदार्थों और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं गाने की मांग की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर 2026 को दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 'RuPay Aura India Tour' के तहत आयोजित होना है। चंडीगढ़ निवासी डॉ. पंडितराव धरेंनावर ने इस संबंध में शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर शुक्रवार को DCPU ने पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजा।

'पटियाला पैग' और '5 तारा ठेके' जैसे गानों पर आपत्ति

DCPU ने अपने पत्र में कुछ गानों का विशेष रूप से जिक्र किया है। इनमें 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जीभ विचों अफीम लभिया' और 'जट्ट उठे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियारां दी' शामिल हैं। इकाई ने मांग की है कि कॉन्सर्ट में शराब, ड्रग्स और हथियारों को बढ़ावा देने वाले गाने पेश न किए जाएं। DCPU का कहना है कि अगर इन गानों के बोल बदलकर भी गाया जाता है, तब भी बच्चों और युवाओं पर उनका नकारात्मक असर पड़ सकता है।

बच्चों की एंट्री और तेज आवाज को लेकर भी चिंता

पत्र में कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों की मौजूदगी को लेकर भी चिंता जताई गई है। कार्यक्रम में 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति है। इसके अलावा 120 डेसीबल से ज्यादा आवाज और तेजी से बदलने वाली फ्लैशिंग लाइट्स को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। DCPU ने पुलिस कमिश्नर से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, पुलिस कमिश्नर का कहना है कि सरकार के साथ बातचीत के बाद लोगों के हित में उचित फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना किनारे बनेगा भव्य छठ घाट, 5 एकड़ में दिखेगी छठी मैया की झलक