Thursday, Sep 24

होम = State = जम्मू कश्मीर = डोडा में चिनाब नदी में कूदी युवती, पिता से फोन पर बोली- ‘बाय-बाय पापा’

डोडा में चिनाब नदी में कूदी युवती, पिता से फोन पर बोली- ‘बाय-बाय पापा’

Doda Chenab River Incident: जम्मू-कश्मीर के डोडा में प्रेम नगर पुल से एक युवती ने चिनाब नदी में छलांग लगा दी। घटना से पहले उसने आसपास मौजूद लोगों से कहा था कि वह अपनी जिंदगी खत्म करने जा रही है। युवती की पहचान कृष्ण लाल की बेटी पायल देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पायल मेले में गई थी और गांव के एक परिचित व्यक्ति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मोटरसाइकिल में फंस गया। बाइक सवार ने वाहन रोककर दुपट्टा निकालने की कोशिश की। इसके बाद पायल कथित तौर पर पुल के किनारे पहुंच गई और वहां मौजूद लोगों को अपने फैसले के बारे में बताया। लोगों ने उसे समझाने और ऐसा कदम न उठाने की अपील की। बाइक सवार ने उसके पिता को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी।

फोन पर पिता से हुई आखिरी बात

पिता ने फोन पर बेटी को रोकने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के अनुसार, पायल ने उनसे कहा कि यह उसकी जिंदगी है और उसने इसे खत्म करने का फैसला कर लिया है। इसके बाद उसने कथित तौर पर फोन पर “बाय-बाय पापा” कहा और चिनाब नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और SDRF के जवानों ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, अब तक पायल का शव नहीं मिला है और चिनाब में उसकी तलाश जारी है।

ये भी पढ़े: UP में बारिश का कहर: कानपुर में पिता और 3 बेटियों की मौत, बदायूं-बल्लिया में भी गई जान