Anant Singh Supreme Court Relief: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलार चंद यादव हत्याकांड में सरेंडर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से कुछ और समय मिल गया है। बेटी की शादी का हवाला देते हुए उनके वकील ने कोर्ट से राहत मांगी थी, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने सरेंडर की समय सीमा 1 दिसंबर से बढ़ाकर 4 दिसंबर कर दी है। हालांकि, अनंत सिंह की जमानत रद्द नहीं हुई है, बल्कि फिलहाल सस्पेंड है।
जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे मृतक के पोते
दुलार चंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर अनंत सिंह की जमानत रद्द करने और उन्हें दोबारा जेल भेजने की मांग की थी। याचिकाकर्ता का आरोप था कि पटना हाईकोर्ट ने अनंत सिंह को जमानत देते समय उनके आपराधिक इतिहास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। इसी साल मार्च में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मामले के जांच अधिकारी को चार महीने के भीतर जांच पूरी कर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश भी दिया है।
चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी दुलार चंद यादव की हत्या
यह मामला 30 अक्टूबर 2025 का है, जब बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मोकामा में हिंसा की घटना हुई थी। उस समय अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर मोकामा सीट से चुनाव लड़ रहे थे, जबकि जन सुराज पार्टी ने पीयूष प्रियदर्शी को उम्मीदवार बनाया था। दुलार चंद यादव जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई थी।
ये भी पढ़ें: BLF की महिला लड़ाकों का बड़ा हमला, पाकिस्तान के 7 सैनिकों को मारने का दावा

