होम = Breaking = चीनी ऐप से ई-रिक्शा हैक होने का दावा, चालक और सवारियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

चीनी ऐप से ई-रिक्शा हैक होने का दावा, चालक और सवारियों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

by | Jul 2, 2026 | Breaking, News Latest

E Rickshaw Hacking Claim: सड़क पर चल रहे ई-रिक्शा की सुरक्षा को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चीनी ऐप के जरिए कुछ ई-रिक्शा को दूर से बंद किया जा सकता है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यदि BMS (बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम) सुरक्षित न हो, तो यह सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय हो सकता है।

BMS ऐप को लेकर बढ़ी सुरक्षा की चिंता

BAT-BMS ऐप का उपयोग बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) की निगरानी और नियंत्रण के लिए किया जाता है। दावा किया जा रहा है कि कुछ ई-रिक्शा में मौजूद ब्लूटूथ-इनेबल्ड BMS तक इस ऐप के जरिए पहुंच बनाई जा सकती है। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि यह दावा सही है, तो इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए जल्द कदम उठाए जाने चाहिए, क्योंकि इससे चालक और सवारियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

इस ऐप से होती है बैटरी की मॉनिटरिंग

दरअसल चीनी ऐप BAT-BMSका उपयोग लिथियम-आयन बैटरी को मैनेज और मॉनिटर करने के लिए किया जाता है। यह ऐप बैटरी की हेल्थ, वोल्टेज, करंट और चार्जिंग प्रतिशत की रियल टाइम जानकारी देती है। इसके अलावा यह बैटरी के तापमान पर भी नजर रखती है, ताकि ओवरहीटिंग की स्थिति से बचा जा सके और किसी भी तरह के ब्लास्ट या खराबी का खतरा कम हो।