Saturday, Sep 05

होम = Breaking = ईरान के खिलाफ अमेरिका को मिला यूरोप का साथ, अलग-थलग करने की तैयारी

ईरान के खिलाफ अमेरिका को मिला यूरोप का साथ, अलग-थलग करने की तैयारी

US Iran Tensions: ईरान को लेकर अमेरिका के अभियान को यूरोपीय संघ का भी साथ मिलता दिख रहा है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान जारी यूरोपीय संघ के बयान का हवाला देते हुए कहा कि EU आधिकारिक तौर पर ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के अभियान में शामिल हो गया है। उन्होंने यूरोपीय संघ के इस रुख की सराहना करते हुए इसे मजबूत और शुरुआती कदम बताया।

ईरान पर वित्तीय दबाव बढ़ाने का संदेश

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मजबूती से खड़ा है और ईरानी शासन को वैश्विक वित्तीय व्यवस्था के दुरुपयोग से रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं, हथियार कार्यक्रमों और आतंकी गुटों की फंडिंग पर रोक लगाने के लिए दुनिया को तब तक दबाव बनाए रखना होगा, जब तक आर्थिक मदद की आखिरी कड़ी भी नहीं टूट जाती।

हाल ही में की थी आयोग की बैठक

दो दिन पहले यूरोपीय आयोग ने एशविले में G20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक के दौरान एक बयान जारी किया था। इसमें ईरान पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ाने की कोशिशों का समर्थन किया गया था। साथ ही, अमेरिका के नेतृत्व वाले अभियान के जरिए ईरान पर आर्थिक दबाव और बढ़ाने की संभावना का भी संकेत दिया गया था।

Tags : Iran US