होम = दुनिया = FIFA World Cup 2026: 2.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अर्जेंटीना को बैन करने की मांग की, टूटने से बचा Guinness World Record

FIFA World Cup 2026: 2.3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अर्जेंटीना को बैन करने की मांग की, टूटने से बचा Guinness World Record

by | Jul 23, 2026 | दुनिया

Argentina World Cup Ban Petition: FIFA World Cup 2026 में लियोनेल मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना की टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खूबसूरत फुटबॉल से ज्यादा विवादों और FIFA पर दक्षिण अमेरिकी टीम का पक्ष लेने के आरोपों के कारण चर्चा में रही। फाइनल से पहले ही अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप से बाहर करने की ऑनलाइन याचिका जोर पकड़ चुकी थी। इसे बंद किए जाने तक 2,33,16,108 डिजिटल हस्ताक्षर मिले, जो करीब 170 देशों से थे। यह संख्या Guinness World Record के बेहद करीब पहुंच गई।

फाइनल के बाद विवाद और बढ़ा

फाइनल में स्पेन से 0-1 की हार के बाद खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प ने अर्जेंटीना की छवि को और नुकसान पहुंचाया। लेआंड्रो परेदेस पर स्पेनिश डिफेंडर एरिक गार्सिया को मुक्का मारने और गावी को जमीन पर गिराने समेत कई आरोप लगे। वहीं, एंजो फर्नांडेज को पाउ कुबार्सी पर टैकल के लिए लाल कार्ड मिला, जिसे अर्जेंटीना की हार में अहम मोड़ माना गया।

‘Argentina Out’ याचिका ने बनाया रिकॉर्ड

याचिका का शीर्षक ‘Argentina Out’ था और इसका शुरुआती लक्ष्य 50 लाख हस्ताक्षर था। इसमें रेफरी पक्षपात के आरोप लगाते हुए अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप से बाहर करने और बाकी टीमों को निष्पक्ष मौका देने की मांग की गई थी।

फाइनल में अर्जेंटीना की हार के बाद आयोजकों ने लिखा, “FIFA ने हमें नजरअंदाज किया, लेकिन स्पेन ने अपना वादा निभाया... धन्यवाद, स्पेन।”

सबसे ज्यादा हस्ताक्षर वाली आधिकारिक याचिका का रिकॉर्ड Jubilee 2000 आंदोलन के नाम है, जिसे 2,43,19,181 हस्ताक्षर मिले थे। माना जा रहा है कि कुछ दिन और जारी रहती तो अर्जेंटीना के खिलाफ याचिका यह रिकॉर्ड तोड़ सकती थी।

ये भी पढ़े: “ड्रग केस में फंसा दूंगा”: CJP प्रदर्शनकारियों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी; निलंबित