होम = Breaking = फ्लाइट में टर्बुलेंस, 17 यात्री अस्पताल पहुंचे; अब डोप टेस्ट में फेल हुआ कैप्टन

फ्लाइट में टर्बुलेंस, 17 यात्री अस्पताल पहुंचे; अब डोप टेस्ट में फेल हुआ कैप्टन

by | Aug 9, 2026 | Breaking, News Featured

Air India Flight Pilot News: एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। 4 अगस्त को टर्बुलेंस का शिकार हुई इस फ्लाइट के कैप्टन का डोप टेस्ट किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, टेस्ट में कैप्टन के पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, एयर इंडिया ने न तो इसकी पुष्टि की है और न ही इससे इनकार किया है। एयरलाइन का कहना है कि टेस्ट के नतीजे उसे साझा नहीं किए गए हैं।

टर्बुलेंस के बाद 17 लोग अस्पताल में भर्ती

एयर इंडिया के मुताबिक, सिविल एविएशन नियमों के तहत क्रू सदस्यों का नियमित ड्रग टेस्ट किया जाता है, जो किसी खास फ्लाइट या घटना से अलग प्रक्रिया है। एयरलाइन ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करती रहेगी। बता दें कि 145 यात्रियों को लेकर जा रही एयरबस A320 को ओडिशा के पास तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया। दिल्ली पहुंचने पर 13 यात्री और 4 क्रू सदस्य अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।

पायलट को मिलते हैं 2 मौके

जांच पूरी होने तक प्रोटोकॉल के तहत फ्लाइट क्रू को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया जाता है, इसलिए इस फ्लाइट के पायलट भी फिलहाल फ्लाइंग नहीं कर रहे हैं। DGCA के नियमों के मुताबिक, पहली बार डोप टेस्ट पॉजिटिव आने पर पायलट को नशा-मुक्ति और रिहैबिलिटेशन के लिए भेजा जाता है। दूसरी बार पॉजिटिव पाए जाने पर लाइसेंस 3 साल के लिए सस्पेंड और तीसरी बार पॉजिटिव होने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।