Friday, Sep 25

होम = Breaking = एक साथ 4 साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, देशभर में मौसम का बिगड़ेगा मिजाज

एक साथ 4 साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, देशभर में मौसम का बिगड़ेगा मिजाज

by | Apr 4, 2026 | Breaking, News Latest, देश

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, एक साथ चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गए हैं। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मध्य पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में बना हुआ है, जबकि पंजाब, छत्तीसगढ़ और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर निचले स्तर पर चक्रवाती सिस्टम मौजूद हैं। इसके अलावा 7 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिससे कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

बारिश और तेज हवा चलने की है संभावना

इन सिस्टम के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो कुछ जगहों पर 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे मौसम अचानक बदल सकता है।

10 अप्रैल तक बर्फबारी की आशंका

जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 से 10 अप्रैल के बीच बारिश और बर्फबारी का नया दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और भारी बारिश भी हो सकती है। जम्मू और कश्मीर में 4 अप्रैल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।