होम = अध्यात्म = Somvar Upay : शत्रु शांति से लेकर मनचाही इच्छा तक- शिव कृपा का संपूर्ण मार्ग, समाधान का आसान उपाय

Somvar Upay : शत्रु शांति से लेकर मनचाही इच्छा तक- शिव कृपा का संपूर्ण मार्ग, समाधान का आसान उपाय

Somvar Upay : सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से शिव पूजा करने पर घर–परिवार पर महादेव की विशेष कृपा बरसती है। साथ ही जीवन की बड़ी से बड़ी बाधाएं भी दूर होने लगती हैं। अगर आपकी जिंदगी में भी समस्याएँ खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं, तो सोमवार के इन सरल उपायों को अपनाना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

संतान से संबंध सुधारने का उपाय

अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके कामों में सहयोग करे और रिश्ते मजबूत रहें, तो सोमवार को भगवान शिव को नारियल और सूखे मेवे का भोग लगाएं। इससे घर में सामंजस्य बढ़ता है।

परेशानियों से मुक्ति पाने का उपाय

किसी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है?
सोमवार को जल में कुछ बूंद दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ‘ॐ’ लिखकर चढ़ाएँ। यह उपाय मानसिक दबाव और उलझनों से राहत दिलाता है।

धन-वृद्धि और भौतिक सुख पाने का उपाय

अगर आप अपने जीवन में संपन्नता बढ़ाना चाहते हैं, तो सोमवार को स्नान के बाद मंदिर जाएं और जल में थोड़ा गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। भगवान के सामने विनम्रता से प्रार्थना करें—इससे धन-सुख बढ़ने का योग बनता है।

 मनचाही इच्छा पूरी करने का उपाय

अपनी किसी खास इच्छा की पूर्ति चाहते हैं?
सोमवार को शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएँ और फिर जटा वाला कच्चा नारियल अर्पित करें। सच्चे मन से की गई प्रार्थना शीघ्र फल देती है।

शत्रु शांति के लिए उपाय

अगर किसी शत्रु से परेशान हैं, तो सोमवार को घी का दीपक जलाएँ और भगवान शिव के सामने बैठकर यह मंत्र 11 बार जप करें—
"ॐ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ॐ"
मान्यता है कि इससे शत्रु बाधा कम होती है और मानसिक शांति बढ़ती है।

पढ़ाई से जुड़ी परेशानियों का समाधान

पढ़ाई में मन न लगे या बाधाएं आ रही हों, तो सोमवार को स्नान के बाद शिव चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं। यह उपाय ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24x7 उत्तरदायी नहीं है।