Monday, Sep 14

होम = Cover Story Latest = गणेश चतुर्थी पर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक गिरे दाम

गणेश चतुर्थी पर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक गिरे दाम

Gold Price Today: गणेश चतुर्थी के मौके पर सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आज की कीमतें आपके लिए थोड़ी राहत लेकर आई हैं। 14 सितंबर को देशभर में सोने के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट सोना फिसलकर 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बीते सप्ताह भी 24 कैरेट गोल्ड करीब 220 रुपये और 22 कैरेट सोना 200 रुपये तक सस्ता हुआ था। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (GJEPC) के मुताबिक, अगस्त में भारत का जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात सालाना आधार पर 3.14 प्रतिशत बढ़कर 2.30 अरब डॉलर यानी करीब 21,945.87 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस दौरान सोने के गहनों के निर्यात में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

सोने के गहनों का निर्यात बढ़ा, चांदी में गिरावट

अगस्त में सोने के गहनों का कुल निर्यात 11.81 प्रतिशत बढ़कर 99.98 करोड़ डॉलर (9,546.12 करोड़ रुपये) हो गया। हालांकि, चांदी के गहनों के निर्यात में तेज गिरावट देखने को मिली और यह सालाना आधार पर 39.66 प्रतिशत घटकर 8.66 करोड़ डॉलर (827.20 करोड़ रुपये) रह गया।

चांदी के भाव में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी सोमवार, 14 सितंबर को नरमी देखने को मिल रही है। सुबह चांदी का भाव गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। बीते सप्ताह भी चांदी की कीमत में करीब 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 64.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।

Tags : gold silver