होम = Others = गैटविक एयरपोर्ट पर पानी की सप्लाई ठप, टॉयलेट बंद और रेस्टोरेंट हुए बंद; यात्री परेशान

गैटविक एयरपोर्ट पर पानी की सप्लाई ठप, टॉयलेट बंद और रेस्टोरेंट हुए बंद; यात्री परेशान

by | Jul 26, 2026 | Others, दुनिया

Gatwick Airport Water Supply Disruption: ब्रिटेन के गैटविक एयरपोर्ट पर रविवार को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। पानी नहीं मिलने के कारण एयरपोर्ट के दोनों टर्मिनलों के टॉयलेट काम नहीं कर रहे थे और कई रेस्टोरेंट भी बंद करने पड़े।

जल आपूर्ति कंपनी SES वाटर के मुताबिक, उसके बाउ बीच वाटर ट्रीटमेंट वर्क्स में बिजली कटने से पानी का दबाव काफी कम हो गया। इसका असर एयरपोर्ट के अलावा केंट और ससेक्स काउंटियों के कुछ इलाकों पर भी पड़ा। कंपनी ने जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की बात कही। वहीं, एयरपोर्ट प्रशासन ने 'X' पर यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी।

बोतलें बांटने के दावे पर उठे सवाल

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि प्रभावित यात्रियों को पानी की बोतलें दी जा रही हैं, लेकिन कई यात्रियों ने इससे इनकार किया। यात्री पॉल ली ने BBC को बताया कि उन्हें पानी बंद होने की कोई पूर्व सूचना नहीं मिली और उन्होंने किसी को बोतलें बांटते भी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि टॉयलेट की जरूरत वाले यात्रियों के लिए स्थिति बेहद खराब है और आने वाले घंटों में परेशानी बढ़ सकती है।

पूर्व ब्रिटिश सांसद माइकल डुगर ने भी सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बार और रेस्टोरेंट बंद होने के साथ सीटों की कमी के चलते यात्री फर्श पर बैठने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से बंद रेस्टोरेंट और बार को यात्रियों के बैठने के लिए खोलने की अपील की।

ये भी पढ़े: NEET-UG विवाद के बाद NTA में सुधार, नंदन नीलेकणि समेत 6 विशेषज्ञों की टास्क फोर्स गठित