Gautam Gambhir Team India Advice: भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड दौरे पर नई चुनौतियों का सामना कर रही है। लगातार सीरीज खेलने के कारण खिलाड़ियों को नए माहौल और पिच के अनुसार ढलने के लिए कम समय मिला है। इस बीच तिलक वर्मा ने कहा कि बड़े स्तर पर खेलते हुए टीम बहाने नहीं बना सकती। उन्होंने जोर दिया कि भारतीय खिलाड़ियों को उन युवा क्रिकेटरों के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए, जो उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।
गंभीर चाहते हैं T20I सीरीज में क्लीन स्वीप
तिलक वर्मा के मुताबिक, गौतम गंभीर ने टीम मीटिंग में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने पर जोर दिया। इससे आगे होने वाली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम को अच्छी शुरुआत मिलेगी। भारत शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से आगे है। अब टीम बाकी दोनों मुकाबले जीतकर 5-0 से क्लीन स्वीप करना चाहती है। तिलक ने कहा कि टीम अगला मैच जीतकर भारतीय फैंस को यह खुशी देना चाहती है।
गंभीर ने जीत के बाद भी विनम्र रहने की दी सलाह
टी20 सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के कुछ प्रमुख तेज गेंदबाज चोट और फिटनेस संबंधी परेशानियों के कारण बाकी दो टी20 मुकाबलों से बाहर रहेंगे। इस बीच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों को जीत के बाद भी विनम्र रहने और अगले मैचों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
ये भी पढ़ें: NZ के खिलाफ भारत ने 3-0 से जीती T20I सीरीज़, अभिषेक ने 31 गेंदों में लगाई तूफानी सेंचूरी

