Thursday, Sep 24

होम = Cover Story Global = GDA की ओएसडी कनिका कौशिका को प्रशासनिक कार्यों में योगदान के लिए दी गई ‘डॉक्टरेट’ की मानद उपाधि

GDA की ओएसडी कनिका कौशिका को प्रशासनिक कार्यों में योगदान के लिए दी गई ‘डॉक्टरेट’ की मानद उपाधि

Kanika Kaushik Honorary Doctorate: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में ओएसडी (OSD) के पद पर तैनात कनिका कौशिक ने अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ एक और उपलब्धि हासिल की है। उन्हें पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की डिग्री से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान प्रशासनिक क्षेत्र में उनके योगदान और कार्य के प्रति समर्पण को देखते हुए दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि से जीडीए में भी खुशी का माहौल है।

जीडीए की महिला OSD ने हासिल की मानद डॉक्टरेट

मानद डॉक्टरेट की डिग्री हासिल करने के बाद कनिका कौशिक के नाम के आगे अब ‘डॉक्टर’ जुड़ गया है। वह गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर तैनात पहली महिला अधिकारी हैं, जिन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को प्रशासनिक क्षेत्र में उनके काम और योगदान से जोड़कर देखा जा रहा है। डॉक्टरेट मिलने के बाद कनिका कौशिक ने खुशी जताई और इसे अपने लिए सम्मान का पल बताया।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में नकली सोया चाप का भंडाफोड़, जांच के लिए लिए जाएंगे सैंपल