Saturday, Sep 12

होम = Cover Story Big = गाजियाबाद में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, 5 दिन की बैंकिंग समेत कई मांगें उठाईं

गाजियाबाद में बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, 5 दिन की बैंकिंग समेत कई मांगें उठाईं

Ghaziabad: हड़ताल के कारण कई सरकारी बैंकों की शाखाओं में कर्मचारी और अधिकारी काम से दूर रहे, जिससे नियमित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं। कर्मचारियों ने बताया कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग 2023 में स्वीकार की गई थी, लेकिन करीब तीन साल बाद भी इसे लागू नहीं किया गया है। इस मुद्दे समेत अन्य मांगों पर सरकार और यूनियनों के बीच लंबे समय से बातचीत जारी है, लेकिन समाधान नहीं निकला।

PLI में समानता की मांग

प्रदर्शनकारियों ने परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) व्यवस्था में कथित असमानता का मुद्दा भी उठाया। यूनियनों की मांग है कि वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों के बीच भेदभाव खत्म कर द्विपक्षीय समझौते के आधार पर सभी के लिए समान और निष्पक्ष प्रोत्साहन व्यवस्था लागू की जाए। शुक्रवार के बाद शनिवार-रविवार साप्ताहिक अवकाश होने से शाखा संबंधी कामों के लिए ग्राहकों को लगातार तीन दिन इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि डिजिटल ट्रांजैक्शन, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग तथा ATM जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहने से जरूरी सेवाओं का बड़ा हिस्सा जारी रह सकता है। शाखा में होने वाले कार्य अगले कार्यदिवस तक टल सकते हैं।

सितंबर में फिर हड़ताल की चेतावनी

यूनियनों ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में तीन दिवसीय हड़ताल का भी आह्वान किया है। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और व्यापक करने की चेतावनी दी गई है। UFBU ने जरूरत पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का विकल्प भी खुला रखा है।

ये भी पढ़े: दिल्ली में 26 साल के युवक के इनफर्टिलिटी जांच में मिला विकसित गर्भाशय