Friday, Sep 25

होम = State = उत्तर प्रदेश = गाजियाबाद : गणेश विसर्जन के दौरान यातायात डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

गाजियाबाद : गणेश विसर्जन के दौरान यातायात डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Ghaziabad News : गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए डायवर्जन एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था 5 सितंबर 2025, सुबह 6:00 बजे से 7 सितंबर 2025, दोपहर 2:00 बजे तक लागू रहेगी।

इस दौरान गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मुरादनगर गंग नहर, हिंडन घाट, और टोनिका सिटी में गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए पहुंचेंगे। यातायात को नियंत्रित करने के लिए भारी, मध्यम, हल्के मालवाहक वाहनों और बसों के लिए निम्नलिखित डायवर्जन लागू किए गए हैं :

डायवर्जन विवरण

  • मेरठ की ओर से आने वाले वाहन: मेरठ से मोदीनगर और मुरादनगर की ओर सभी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
  • ये वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से हापुड़ होते हुए NH-9 का उपयोग करेंगे।
  • गाजियाबाद ALT की ओर से आने वाले वाहन: मुरादनगर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन ALT से हापुड़ चुंगी और आत्माराम स्टील होते हुए NH-9 का उपयोग करेंगे।
  • तुलसी निकेतन, भोपुरा, सीमापुरी, और अप्सरा बॉर्डर से आने वाले वाहन: इन क्षेत्रों से गाजियाबाद की ओर आने वाले सभी वाहनों पर रोक रहेगी।
  • ये वाहन रोड नंबर 56, चरण सिंह मार्ग से गाजीपुर मंडी और यूपी गेट होते हुए NH-9 का उपयोग करेंगे।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जाम से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन रास्तों का ही उपयोग करें। इससे मूर्ति विसर्जन के दौरान यातायात सुगम रहेगा और असुविधा से बचा जा सकेगा।

ये भी पढ़े : Bird Flu : दिल्ली जू में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, आईबिस पक्षी की मौत के बाद सख्त एहतियात