होम = Breaking = अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत बने गोधरा स्टेशन पर बड़ा हादसा, 6 लोगों की गई जान

अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत बने गोधरा स्टेशन पर बड़ा हादसा, 6 लोगों की गई जान

Godhra Railway Station Lift Accident: गुजरात के गोधरा रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन के कुछ ही घंटों बाद बड़ा हादसा सामने आया है। 'अमृत भारत स्टेशन स्कीम' के तहत करीब 6.17 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित किए गए स्टेशन पर यात्रियों के लिए शुरू की गई नई लिफ्ट अचानक खराब हो गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत की खबर सामने आई है, जिसके बाद रेलवे प्रशासन की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

उद्घाटन के कुछ घंटों में ही हादसा, दावों पर उठे सवाल

गोधरा रेलवे स्टेशन को देशभर में पुनर्विकसित किए गए 75 रेलवे स्टेशनों की सूची में शामिल किया गया था। उद्घाटन के दौरान स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया था, लेकिन देर रात नई स्टेट-ऑफ-द-आर्ट लिफ्ट के खराब होने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की गुणवत्ता संबंधी दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और रेलवे प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।