Gold Price Today: सोने की कीमतों में साप्ताहिक आधार पर गिरावट देखने को मिली है। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना ₹220 तक सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट के भाव में ₹200 तक की कमी आई। 13 सितंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,54,730 और मुंबई में ₹1,54,580 प्रति 10 ग्राम पर रहा।
इंदौर में सोना-चांदी की मांग बढ़ी
शनिवार को इंदौर के सराफा बाजार में सोने और चांदी की मांग शुक्रवार के मुकाबले बेहतर रही। बाजार में सोने का औसत भाव ₹1,49,500 प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी ₹2,32,500 प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई।
चांदी के भाव में भी साप्ताहिक गिरावट
सोने के साथ चांदी की कीमत भी वीकली बेसिस पर कमजोर हुई है। एक हफ्ते में चांदी का भाव ₹5,000 प्रति किलोग्राम फिसला है। 13 सितंबर की सुबह देश में चांदी ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम पर रही, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 64.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इस साल जनवरी में रिकॉर्ड ₹4 लाख प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंचने के बाद चांदी अब तक करीब 40% टूट चुकी है।

