होम = Cover Story Top = सोने की कीमतों में आग, दिल्ली में 24 कैरेट ने फिर बनाया रिकॉर्ड

सोने की कीमतों में आग, दिल्ली में 24 कैरेट ने फिर बनाया रिकॉर्ड

Gold Price Today: देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर जोरदार तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। 6 अगस्त की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया, जबकि मुंबई समेत अन्य प्रमुख शहरों में भी गोल्ड के दाम बढ़े हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,162.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

वैश्विक संकेतों से बाजार को राहत

अमेरिका और ईरान के बीच रणनीतिक समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलने को लेकर संभावित समझौते की उम्मीदों ने वैश्विक बाजार में महंगाई की चिंताओं को कुछ हद तक कम किया है। इसके चलते अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की आशंकाएं भी घटी हैं, जिसका असर सोने समेत वैश्विक कमोडिटी बाजार पर देखने को मिल रहा है।

चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। 6 अगस्त की सुबह घरेलू बाजार में चांदी 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत बढ़कर 61.35 डॉलर प्रति औंस हो गई, जिससे घरेलू बाजार में भी चांदी के दाम मजबूत बने हुए हैं।