Thursday, Sep 03

होम = व्यापार = सोने की चमक लगातार तीसरे दिन बढ़ी, जानें आज कितने रुपये महंगा हुआ Gold

सोने की चमक लगातार तीसरे दिन बढ़ी, जानें आज कितने रुपये महंगा हुआ Gold

by | Aug 19, 2026 | व्यापार

Gold Price Today: कमजोर अमेरिकी डॉलर और ग्लोबल बाजार में तेजी से सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली है। वहीं, इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी के चलते चांदी के भाव में आज गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। लगातार चार दिन स्थिर रहने के बाद चांदी के भाव में भी 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है।

लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना

कमजोर अमेरिकी डॉलर और ग्लोबल बाजार में तेजी का असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है। लगातार तीसरे दिन गोल्ड के भाव बढ़े हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना आज 10 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इससे पहले भी तीन दिनों में सोने की कीमत में अच्छी बढ़त दर्ज की गई थी इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी के चलते चांदी पर दबाव बना हुआ है। लगातार चार दिन भाव स्थिर रहने के बाद आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। इससे चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है।