होम = Cover Story Top = सोने की कीमत में फिर बड़ा उछाल, 2 दिन में ₹10,100 बढ़े दाम; चांदी भी महंगी

सोने की कीमत में फिर बड़ा उछाल, 2 दिन में ₹10,100 बढ़े दाम; चांदी भी महंगी

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी देखने को मिली है। मजबूत डिमांड के बीच चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई और सिर्फ दो दिनों में इसकी कीमत ₹10,100 प्रति किलो बढ़ गई। वहीं, एक दिन की गिरावट के बाद सोने के दामों में भी आज मामूली तेजी आई है। राजधानी दिल्ली में 24 और 22 कैरेट सोना आज ₹10 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।

दो दिनों में ₹10,100 महंगी हुई चांदी

लगातार तीन दिनों तक स्थिर रहने के बाद चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10,100 महंगी हुई है। दिल्ली में आज चांदी ₹100 बढ़कर ₹2,55,100 प्रति किलो हो गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव है, जबकि चेन्नई में चांदी ₹2,60,100 प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।

सोने-चांदी में और तेजी की उम्मीद

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रणव मेर के मुताबिक, शॉर्ट टर्म में सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है। उनके अनुमान के अनुसार, 10 ग्राम सोना ₹1.57 लाख और एक किलो चांदी ₹2.80 लाख तक पहुंच सकती है। वहीं, लेमन मार्केट डेस्क के रिसर्च हेड गौरव गर्ग ने कहा कि अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले निवेशक सोने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। चांदी में भी निवेश और औद्योगिक मांग मजबूत बनी हुई है।