Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की सुबह दिल्ली और मुंबई समेत ज्यादातर शहरों में गोल्ड के भाव और नीचे आ गए। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि मुंबई में 1,52,670 रुपये पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले भी दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपये गिरी थी। मजबूत डॉलर, महंगा कच्चा तेल और मुनाफावसूली को गिरावट की प्रमुख वजह बताया जा रहा है।
जानें दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,820 रुपये और 22 कैरेट 1,40,090 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट 1,52,670 रुपये और 22 कैरेट 1,39,940 रुपये है। चेन्नई में 24 कैरेट 1,52,720 रुपये और 22 कैरेट 1,39,990 रुपये है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट 1,52,670 रुपये और 22 कैरेट 1,39,940 रुपये है।
चांदी के भाव में भी गिरावट, ₹2.45 लाख के करीब पहुंचा रेट
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। 25 सितंबर की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये सस्ती हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 63.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इस साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।
सोना ₹5,000 और चांदी $80 तक पहुंचने का अनुमान
Metals Focus के मैनेजिंग डायरेक्टर फिलिप न्यूमैन के मुताबिक, 2026 के अंत तक वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी सोने को मजबूती दे रही है। उनके अनुमान के अनुसार, अगर सोना इस स्तर तक पहुंचता है तो चांदी भी 80 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। 2027 में चांदी में और तेजी की संभावना जताई गई है।

