Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली है। देश के अलग-अलग शहरों में पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,260 तक महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट के भाव में ₹1,150 तक की बढ़ोतरी हुई है। 20 सितंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,55,990 प्रति 10 ग्राम और मुंबई में ₹1,55,840 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव $4,390.11 प्रति औंस है।
सोना $10,000 प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान
जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड के मुताबिक, सोने की कीमत बढ़कर $10,000 प्रति औंस तक पहुंच सकती है। मौजूदा स्तर से यह करीब 130% की तेजी होगी। Jefferies India Forum 2026 में मीडिया से बातचीत में वुड ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित करने की कोशिश से डॉलर कमजोर हो सकता है, जिसका फायदा सोने की कीमतों को मिल सकता है।
चांदी भी हुई महंगी, एक हफ्ते में ₹10 हजार चढ़ा भाव
सोने के साथ चांदी के दाम में भी साप्ताहिक आधार पर तेजी आई है। पिछले एक हफ्ते में चांदी ₹10,000 महंगी होकर 20 सितंबर की सुबह ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर $66.70 प्रति औंस पर है। हालांकि, जनवरी के ₹4 लाख प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर से चांदी अब भी करीब 36% नीचे है।
मुंबई से बेंगलुरु तक सोने के भाव
मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,55,840 प्रति 10 ग्राम है। वहीं इन सभी शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,42,850 प्रति 10 ग्राम है।

