Gold Silver Price Today: धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी ने खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। 4 नवंबर को सोना 10 ग्राम पर 4,046 रुपये महंगा हो गया, जबकि चांदी के दाम में भी करीब 9,700 रुपये का उछाल आया। ऐसे में 6 नवंबर को धनतेरस पर खरीदारी करने वालों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है।
सोना महंगा, चांदी की कीमत में गिरावट
इस साल सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 2026 में अब तक सोना करीब 8 हजार रुपये महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गई है। वहीं, चांदी करीब 44 हजार रुपये सस्ती हुई है। साल के आखिरी दिन 2025 में एक किलो चांदी 2.30 लाख रुपये की थी, जो अब 1.86 लाख रुपये पर आ गई है। हालांकि, 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
किश्तों में करें सोने-चांदी की खरीदारी
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक, सोने और चांदी में एक साथ पूरी रकम लगाने के बजाय किश्तों में खरीदारी करना बेहतर है। खरीदार कुछ हिस्सा अभी खरीद सकते हैं और बाकी रकम से 15-20 दिन के अंतराल पर खरीदारी कर सकते हैं। वहीं, निवेश के लिहाज से एक-दो महीने के बजाय कम से कम 6 महीने से एक साल की अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करना चाहिए।
ये भी पढ़ें: बर्थडे से पहले कोहली के बल्ले से हुई रनों की बारिश, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

