Mumbai News
Mumbai News: महानगर में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए अब इंतजार खत्म हो गया है। मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने गुरुवार से 426 किफायती ‘समावेशी आवासों’ की बिक्री शुरू कर दी है। यह पहल खासतौर पर उन मध्यम और निम्न आय वर्ग (EWS/LIG) के लोगों के लिए है, जिनकी सालाना आय ₹9 लाख या उससे कम है। इस योजना के तहत मुंबई के कई नामी और महंगे इलाकों जैसे कांदिवली, गोरेगांव, मलाड, भायखला और भांडुप में फ्लैट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हालांकि, शहर की रियल एस्टेट मार्केट के मुकाबले इनकी कीमतें बेहद किफायती मानी जा रही हैं ₹60 लाख से ₹1 करोड़ तक।
BMC के इन 426 फ्लैट्स को शहर के अलग-अलग हिस्सों में बनाया गया है। पश्चिमी उपनगरों में बोरीवली, मरोल, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड और कांदिवली के अलावा भायखला और कांजुरमार्ग जैसे इलाकों में भी ये घर उपलब्ध हैं। इन घरों का क्षेत्रफल 322 से 645 वर्ग फुट तक है, जो लोकेशन के हिसाब से तय किया गया है। हालांकि, कांजुरमार्ग में बने 27 घरों में मरम्मत की जरूरत है, क्योंकि 2020 में हैंडओवर होने के बाद से वे खाली पड़े हैं।
घर खरीदने के इच्छुक लोग अब 16 अक्टूबर से 14 नवंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने, आवेदन शुल्क और आवश्यक जमा राशि का भुगतान भी बीएमसी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। 18 नवंबर को पात्र आवेदकों की अंतिम सूची जारी होगी। 21 नवंबर शाम 5 बजे पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया के तहत विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। बीएमसी ने दावा किया है कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल, पारदर्शी और बिना किसी मध्यस्थ के होगी ताकि सभी को समान अवसर मिल सके।
यह योजना इसलिए खास है क्योंकि बीएमसी ने पहली बार विकास नियंत्रण और संवर्धन नियम (DCPR) 2034 के तहत अधिग्रहित घरों को बेचने की पहल की है। यह नियम वर्ष 2018 में लागू हुआ था, जिसका मकसद मुंबई जैसे महंगे शहर में “हर नागरिक के लिए घर” के सपने को साकार करना है। बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि यह योजना भविष्य में हाउसिंग संकट को कम करने की दिशा में अहम कदम साबित होगी। महंगे रियल एस्टेट बाजार में यह पहल उन परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण है, जो सालों से घर खरीदने का सपना देख रहे थे।
मुंबई में अगर आप भी अपने घर का सपना साकार करना चाहते हैं, तो यही सही वक्त है। 14 नवंबर से पहले आवेदन करें कौन जाने, 21 नवंबर की लॉटरी में आपका नाम ही निकल आए!
ये भी पढ़े: शहबाज शरीफ के सामने ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, “मेरे बहुत अच्छे मित्र…..”
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…