Friday, Sep 25

होम = Cover Story Big = GTB अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज पर गिरा सीलिंग फैन, कुछ घंटों बाद हुई मौत

GTB अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज पर गिरा सीलिंग फैन, कुछ घंटों बाद हुई मौत

GTB Hospital: दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में शनिवार रात इलाज के दौरान 42 वर्षीय मरीज एमडी अकबर पर सीलिंग फैन गिर गया। घटना में मरीज और इलाज कर रहे नर्सिंग अधिकारी दोनों घायल हो गए। अस्पताल के अनुसार, अकबर को 18 जुलाई को उनके भाई ने हाई ब्लड प्रेशर, मेनिंगोएन्सेफलाइटिस और एस्पिरेशन निमोनिया की शिकायत के बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया था।

रात करीब 9:30 बजे वार्ड-27 में उपचार के दौरान सीलिंग फैन अचानक टूटकर मरीज के बेड पर गिर गया। घटना के करीब तीन घंटे बाद, रात 12:16 बजे अकबर की मौत हो गई। मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत का कारण हाई ब्लड प्रेशर, मेनिंगोएन्सेफलाइटिस और एस्पिरेशन निमोनिया दर्ज किया गया है।

रविवार सुबह मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और इलाज की गुणवत्ता के साथ-साथ घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाए। मामले पर जीटीबी अस्पताल की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े: हैदराबाद: पूर्व टेक प्रोफेशनल ने ले ली होनी जान, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से थीं पीड़ित