होम = Breaking = गुजरात में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र के कई जिलों में भी रेड-ऑरेंज अलर्ट

गुजरात में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र के कई जिलों में भी रेड-ऑरेंज अलर्ट

by | Jul 30, 2026 | Breaking, Cover Story Top

Gujarat Maharashtra Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में मॉनसून से जनजीवन प्रभावित है। नदियां उफान पर हैं, कई इलाके जलमग्न हैं और सड़कें पानी में डूबी हैं। मौसम विभाग ने गुजरात में अगले तीन दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके मद्देनजर सरकार ने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर कलेक्टरों को जिला मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। बच्चों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, भावनगर, भरूच, आणंद, नर्मदा, तापी, डांग, छोटा उदयपुर, पंचमहल, दाहोद और महीसागर समेत कई जिलों में अलर्ट है। गांधीनगर के SEOC में डॉ. जयंती रवि की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। 24x7 कंट्रोल रूम से निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में NDRF-SDRF की तैनाती की गई है। नवसारी और डांग में रेड अलर्ट के बीच स्कूल और आंगनबाड़ी बंद हैं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र के विदर्भ में भी अलर्ट

अगले 24 घंटे में विदर्भ में भारी बारिश की संभावना है। अमरावती और यवतमाल में रेड अलर्ट, जबकि अकोला, चंद्रपुर और नागपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में फिलहाल अलर्ट नहीं है, लेकिन प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ये भी पढ़े: CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का PM मोदी पर तंज, बोले- ‘PM पद छोड़कर बन जाएं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर’