Gyanesh Kumar Opposition Strategy: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बीच विपक्षी दलों में समन्वय की कोशिश तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, CPM महासचिव एमए बेबी ने 23 सितंबर को INDIA ब्लॉक के नेताओं को संयुक्त रणनीति को लेकर पत्र भेजा था। इसके बाद 24 सितंबर को उन्होंने TMC प्रमुख ममता बनर्जी से फोन पर बात की। दोनों के बीच CEC, चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल की स्थिति पर चर्चा हुई।
ममता ने संयुक्त कार्रवाई के प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए विपक्षी दलों की जल्द दिल्ली में बैठक की जरूरत बताई। सूत्रों के अनुसार, CPM और TMC ने चुनावी मुद्दों पर बड़े स्तर पर देशव्यापी अभियान की जरूरत पर सहमति जताई है।
कई दलों से संपर्क
इस कवायद के तहत AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, BJD प्रमुख नवीन पटनायक, BRS और DMK समेत अन्य दलों को पत्र भेजे गए हैं। टीवीके प्रमुख विजय से भी संपर्क किया गया है। मकसद चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों के बीच समन्वय बढ़ाना है।
जगन मोहन रेड्डी ने रखा प्रस्ताव
YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति व्यवस्था में बदलाव की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और CJI वाली तीन सदस्यीय समिति बहाल करने के लिए 2023 के कानून में संशोधन का सुझाव दिया। यह मांग मौजूदा व्यवस्था से अलग है, जिसमें समिति में CJI की जगह प्रधानमंत्री द्वारा नामित केंद्रीय मंत्री शामिल हैं।
ये भी पढ़े: एशियन गेम्स में भारतीय महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड

