Hanuman Ansh Starcast Fee: ‘हनुमान अंश’ ने 2026 में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल किया है, जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी। महज करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बिना किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के अब 150 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के करीब पहुंच गई है।
6 कलाकारों को कुल फीस ₹38.5 लाख मिले
बड़े बजट की फिल्मों में जहां कलाकार करोड़ों रुपये फीस लेते हैं, वहीं ‘हनुमान अंश’ के ज्यादातर कलाकारों को कथित तौर पर लाखों में भुगतान किया गया। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के छह प्रमुख कलाकारों की कुल फीस करीब 38.5 लाख रुपये है।
शोभिनव सत्या को सबसे ज्यादा ₹15 लाख
‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या को कथित तौर पर सबसे ज्यादा ₹15 लाख फीस मिली। चंदन के आनंद को ₹8 लाख, विहान शेडगे को ₹5 लाख, अनिल रस्तोगी को ₹4 लाख, पूर्णिमा तिवारी को ₹3.5 लाख और गुलशन पांडे को ₹3 लाख मिलने की बात सामने आई है।
सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की सफलता की एक खास वजह इसका कम बजट भी है। कई रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट करीब 1.8 से 2 करोड़ रुपये बताया गया है। निर्देशक-प्रोड्यूसर विशाल चतुर्वेदी ने कथित तौर पर निर्देशन के लिए अलग से फीस नहीं ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग के दौरान सेट पर शाकाहारी भोजन रखा जाता था और रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ भी होता था।

