Sunday, Nov 08

होम = Cover Story Latest = हरक सिंह रावत पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बेटे के DNA टेस्ट की मांग

हरक सिंह रावत पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, बेटे के DNA टेस्ट की मांग

Harak Singh Rawat Rape Allegation: उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर लगे गंभीर आरोपों के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सिक्किम निवासी महिला जैनी की शिकायत पर अब पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी है। महिला सीओ वंदना वर्मा इस पूरे मामले की जांच करेंगी।

2003 में दुष्कर्म का लगाया आरोप

देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के मुताबिक, महिला इंदिरा डेंजी उर्फ जैनी ने पुलिस मुख्यालय को शिकायत भेजी थी, जिसे जांच के लिए देहरादून पुलिस को भेजा गया है। महिला का आरोप है कि 2003 में तत्कालीन मंत्री हरक सिंह रावत ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि इस घटना के बाद उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हरक सिंह रावत ने अपने राजनीतिक रसूख और सरकारी प्रभाव का इस्तेमाल कर उस समय कोई कार्रवाई नहीं होने दी। गौरतलब है कि ये फिलहाल महिला की ओर से लगाए गए आरोप हैं।

बेटे के डीएनए टेस्ट की मांग

एसएसपी के मुताबिक, महिला ने अपने 23 वर्षीय बेटे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट कराने और 2003 के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डोईवाला की महिला सीओ वंदना वर्मा को जांच सौंपी गई है। उन्हें पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर जरूरी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं