Thursday, Sep 03

होम = Breaking = होर्मुज स्ट्रेट में ऑयल टैंकर पर हमला, अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने के बाद मची हलचल

होर्मुज स्ट्रेट में ऑयल टैंकर पर हमला, अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने के बाद मची हलचल

Hormuz Strait Oil Tanker Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किए जाने की खबर सामने आई है। ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ऑर्गनाइजेशन (UKMTO) के मुताबिक, हमले में टैंकर का इंजन रूम क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद जहाज को ऑपरेशन रोकना पड़ा। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

कप्तान ने UKMTO को दी हमले की जानकारी

यूकेएमटीओ के मुताबिक, तेल टैंकर के कप्तान ने घटना की जानकारी दी। यह हमला ओमान के जलक्षेत्र में अल-शिशा इलाके से करीब 16 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुआ। सोमवार शाम जारी बयान में बताया गया कि जहाज को एक अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया, जिससे इंजन रूम क्षतिग्रस्त हो गया और टैंकर की आवाजाही रुक गई।

चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित, व्यापारिक आवाजाही भी घटी

हमले के बावजूद तेल टैंकर में सवार चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं और उनकी हालत सामान्य बताई गई है। इससे एक दिन पहले भी यूकेएमटीओ ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को लेकर जानकारी साझा की थी। संगठन के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में इस समुद्री मार्ग पर व्यापारिक जहाजों की आवाजाही में कमी दर्ज की गई है।