Thursday, Sep 24

होम = खेल = क्रिकेट = ICC T20 Rankings: अबरार अहमद बने नंबर-1 गेंदबाज, वरुण चक्रवर्ती 7वें नंबर पर खिसके

ICC T20 Rankings: अबरार अहमद बने नंबर-1 गेंदबाज, वरुण चक्रवर्ती 7वें नंबर पर खिसके

ICC T20 Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा T20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद ने बड़ी छलांग लगाई है। अबरार 736 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर-1 T20 गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है।

अबरार ने राशिद खान को पीछे छोड़ा

अबरार अहमद के टॉप पर पहुंचने के बाद राशिद खान दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के एडम जैम्पा एक पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद नवाज 8वें, सलमान मिर्जा 18वें और शाहीन शाह अफरीदी 33वें स्थान पर हैं।

वरुण चक्रवर्ती 7वें, बुमराह 10वें

भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती को रैंकिंग में नुकसान हुआ है। 617 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वह अब 7वें नंबर पर हैं। वहीं भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 10वें स्थान पर बने हुए हैं। पाकिस्तान के अन्य गेंदबाजों में उस्मान तारिक, सुफियान मुकीम और हारिस रऊफ की रैंकिंग में भी सुधार देखने को मिला है।

बल्लेबाजों में ईशान किशन नंबर-1

गेंदबाजों के मुकाबले बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम है। ईशान किशन 901 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के नंबर-1 T20 बल्लेबाज बने हुए हैं। उनके बाद भारत के अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने दो पायदान की छलांग लगाई है और अब 41वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान सलमान अली आगा 45वें स्थान पर बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें: WION Summit में गजेंद्र शेखावत का बड़ा संदेश, बोले 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत