Friday, Sep 25

होम = Breaking = IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू की है। छात्र 18 सितंबर को हॉस्टल के कमरे में मृत मिला था। आरोप है कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पकड़े जाने के कुछ घंटे बाद उसकी मौत हुई।

जांच और गिरफ्तारी की मांग

परिजनों ने मुंबई में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मामले की जल्द जांच की मांग की। वे प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला और संस्थान के निदेशक शिरीष केदारे की तत्काल गिरफ्तारी चाहते हैं।

मुंबई से बाहर ले जाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि बुधवार तड़के उन्हें उनकी इच्छा के खिलाफ निजी कार से मुंबई से करीब 555 किमी दूर वाशिम ले जाया गया। उनका कहना है कि वे IIT बॉम्बे के बाहर प्रदर्शन करना चाहते थे। वायरल वीडियो में परिवार ड्राइवर से गंतव्य पूछता दिखा, लेकिन कथित तौर पर उसे घर ले जाने की बात कही गई।

ये भी पढ़े: ‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध