होम = दुनिया = इमरान खान की मौत? जेल में साज़िश या अफवाह… 4 हफ्तों से मुलाक़ात बंद, बहनों पर कार्रवाई से बढ़ी रहस्य की परतें

इमरान खान की मौत? जेल में साज़िश या अफवाह… 4 हफ्तों से मुलाक़ात बंद, बहनों पर कार्रवाई से बढ़ी रहस्य की परतें

by | Nov 26, 2025 | दुनिया

Imran Khan Death Remures: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है। लगातार दावे किए जा रहे हैं कि अदियाला जेल में उनकी हत्या कर दी गई है या उनकी मौत छुपाई जा रही है। इन दावों में तब और तेजी आई जब बीते कई हफ्तों से इमरान खान की बहनों को उनसे मुलाकात की अनुमति नहीं मिल रही। इसी वजह से सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कहीं जेल में कोई बड़ा खेल तो नहीं चल रहा?

हालांकि, इसी बीच PTI के पूर्व नेता फवाद चौधरी ने साफ शब्दों में इन सभी खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान की मौत या हत्या जैसी बातें सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश हैं। इसके बावजूद हालात कुछ ऐसे हैं कि शक की परतें खुद-ब-खुद मोटी होती जा रही हैं।

आखिर क्या छुपा रही है सरकार?

कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद शहबाज़ शरीफ़ की केंद्र सरकार और पंजाब की मरियम नवाज़ सरकार इमरान खान की बहनों को पिछले चार लगातार हफ्तों से मुलाकात की इजाज़त नहीं दे रही। हर हफ्ते बहनें जेल पहुंचती हैं, हर बार उन्हें लौटा दिया जाता है। पिछले हफ्ते तो स्थिति और तनावपूर्ण हो गई इमरान खान की बहनों को जेल के बाहर ही रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने वहीं धरना शुरू कर दिया। देर रात पुलिस ने धरना समाप्त कराने के नाम पर इमरान खान की बहन नोरीन खानूम नियाज़ी के साथ मारपीट की, उन्हें खींचकर गाड़ी में डाला और गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पूरे पाकिस्तान में खासी चर्चा का विषय बनी हुई है।

रहस्य क्यों गहराता जा रहा है?

कोर्ट आदेश के बावजूद मुलाक़ात न करना, बहनों की गिरफ्तारी और मारपीट, 4 हफ्तों से किसी परिवार को न देखने देना, जेल प्रशासन की चुप्पी, सरकार की तरफ से कोई ठोस बयान नहीं। इन सबने सोशल मीडिया पर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सरकार कुछ छुपा रही है? क्या इमरान खान की सेहत बिगड़ी हुई है? या फिर कुछ और बड़ा खेल चल रहा है?

अब तक किसी भी आधिकारिक संस्था ने मौत या हमले की पुष्टि नहीं की है। PTI नेताओं ने भी इन दावों को सिरे से खारिज किया है। लेकिन सरकार का लगातार मुलाक़ात रोकना और बहनों पर कार्रवाई इस पूरे मामले को और भी संदिग्ध बना रहा है। इस समय एक ही प्रश्न हवा में तैर रहा है, इमरान खान सुरक्षित हैं या कोई सच्चाई अभी भी परदे के पीछे छुपाई जा रही है?

ये भी पढ़े: रिटायर्ड शिक्षिका की जिंदगी का क्रूर अंत, जंगल में गूंजे गोलियों के धमाकों के बीच आरोपी ढेर…